मास्टर जी नुसरत को कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया
मुंडाली।थाना क्षेत्र के ग्राम जसौरा के निवासी आदरणीय मास्टर जी नुसरत साहब का कल सिर में गंभीर चोट लगने के कारण दुखद निधन हो गया। आज उन्हें जसौरा के कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया।
मास्टर जी का यूँ अचानक हमें छोड़कर चले जाना शिक्षा जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उन्होंने भौतिक विज्ञान एवं गणित के शिक्षक के रूप में आज़ाद स्मारक स्कूल (जसौरा-जसौरी) तथा आईएम पब्लिक स्कूल में अपनी अमूल्य सेवाएं दीं। वर्तमान में वे लोटी में सरकारी शिक्षक के रूप में समाज को शिक्षित करने का महत्वपूर्ण कार्य कर रहे थे।
हमें गर्व है कि उन्होंने हमें आईएम पब्लिक स्कूल में भौतिक विज्ञान पढ़ाया। वे अत्यंत विनम्र, सरल स्वभाव के, और सदैव हँसमुख रहने वाले व्यक्ति थे। उनका व्यवहार और समर्पण हमेशा हमारी स्मृतियों में जीवित रहेगा।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति दें।