logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सोमनाथ ज्योतिर्लिंग दर्शन एवं पूजा संकल्प कार्यक्रम भव्यता के साथ सम्पन्न

रायपुर,
रोटरी क्लब ऑफ़ रायपुर सुप्रीम के अध्यक्ष श्री एस.के. श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि द आर्ट ऑफ़ लिविंग के सहयोग से आयोजित भगवान सोमनाथ ज्योतिर्लिंग दर्शन एवं पूजा संकल्प कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन दिनांक 21 अप्रैल 2026 को विमतारा, रायपुर में सम्पन्न हुआ।
उन्होंने बताया कि यह आयोजन प्रातः 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक अत्यंत श्रद्धा, अनुशासन एवं भव्यता के साथ संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में रोटेरियन्स एवं श्रद्धालुओं ने सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के दिव्य दर्शन एवं पूजा संकल्प के माध्यम से उपस्थित सभी श्रद्धालुओं ने आध्यात्मिक शांति, सकारात्मक ऊर्जा एवं गहन आस्था का अनुभव किया।
श्री श्रीवास्तव ने आगे बताया कि इस अवसर पर विभिन्न रोटरी क्लबों के गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इनमें प्रमुख रूप से रोटे. विनय अग्रवाल (क्लब सलाहकार), रोटे. रितेश जिंदल (अध्यक्ष, रोटरी क्लब ऑफ रायपुर ग्रेटर), रोटे. उत्तम गर्ग (अध्यक्ष, रोटरी क्लब ऑफ रायपुर), रोटे. एस.के. अग्रवाल जी , रोटे. राज दुबे जी, रोटे. प्रीतपाल सिंह, रोटे. अरुण पोद्दार, रोटे. बिरेन्द्र शर्मा, रोटे.सुश्री दमयंती गुप्ता (रोटरी क्लब ऑफ रायपुर ग्रेटर) एवं रोटे. सितूत जी (RCR) सहित अनेक वरिष्ठ रोटेरियन्स उपस्थित रहे, जिनकी सहभागिता से कार्यक्रम की गरिमा और बढ़ी।
कार्यक्रम में द आर्ट ऑफ़ लिविंग की टीम का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर श्रीमती सरिता बाजपेई (सीनियर एओएल फैकल्टी), श्री अश्विनी जग्गी (सीनियर एओएल फैकल्टी), श्री दिव्यम जी, सुश्री काजल रामचंदानी (वीडीए समन्वयक), श्री चंद्रशेखर दीवान (सत्संगी), श्री सुभाष वर्मा (सत्संगी) एवं श्री सुरेश रामचंदानी (वीडीएस समन्वयक) की गरिमामयी उपस्थिति एवं आध्यात्मिक मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
इस कार्यक्रम का मंच संचालन क्लब की सदस्या रोटे.सुश्री रीना जोतवानी द्वारा किया गया।
क्लब के सचिव रोटे.सुनील अग्रवाल एवं कार्यक्रम की चेयरमैन रोटे.श्रद्धा छावनिका ने संयुक्त रूप से बताया कि इस आयोजन की सफलता क्लब के सभी सदस्यों के समर्पण, उत्कृष्ट टीमवर्क एवं सेवा भावना का परिणाम है, जिसने इसे एक यादगार एवं प्रेरणादायक आयोजन बना दिया।
अंत में अध्यक्ष श्री एस.के. श्रीवास्तव, सचिव रोटे. सुनील अग्रवाल एवं कार्यक्रम चेयरमैन रोटे.श्रद्धा छावनिका ने सभी अतिथियों, रोटेरियन्स एवं सहयोगियों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार के सामाजिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रमों के आयोजन की प्रतिबद्धता दोहराई।

1
620 views

Comment