logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

कदमा रंकिनी मंदिर परिसर में संदिग्ध महिला पकड़ी गई, पुलिस को सौंपा गया

जमशेदपुर के कदमा स्थित रंकिनी मंदिर परिसर में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक संदिग्ध महिला को पूजा के प्रसाद के नाम पर खाने की सामग्री बेचते हुए मंदिर समिति के सदस्यों ने पकड़ लिया। महिला की गतिविधियों पर शक होने के बाद मंदिर प्रबंधन ने तुरंत विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल के स्थानीय सदस्यों को इसकी सूचना दी।

सूचना मिलते ही कदमा और सोनारी क्षेत्र से विहिप एवं बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और महिला से पूछताछ शुरू की। पूछताछ के दौरान महिला ने खुद को बारीडीह जाहेर टोला की निवासी बताया, लेकिन अपने पति का नाम स्पष्ट रूप से नहीं बता सकी और बार-बार “सोरेन” नाम दोहराती रही।

महिला के पास से एम.जी.एम अस्पताल का एक कागज भी मिला, जिसमें उसका नाम “अनीशा खान” दर्ज था। पूछताछ में महिला ने मस्जिद जाने की बात भी स्वीकार की, जिससे संदेह और गहरा गया। इसके बाद विहिप कार्यकर्ताओं ने महिला के परिजनों से आधार कार्ड और वोटर आईडी जैसे पहचान पत्र मंगवाने को कहा, लेकिन काफी देर इंतजार के बावजूद कोई दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराया गया।

स्थिति को देखते हुए मामले की सूचना कदमा थाना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम को महिला को सौंप दिया गया। साथ ही, मंदिर समिति और विहिप कार्यकर्ताओं ने पुलिस से मांग की कि पूरी जांच के बाद ही महिला को छोड़ा जाए, खासकर एम.जी.एम के दस्तावेज में दर्ज नाम को लेकर भी जांच की जाए।

कदमा थाना पुलिस ने आश्वासन दिया है कि मामले की गहन जांच की जाएगी और सभी तथ्यों की पुष्टि के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

1
99 views

Comment