logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

हाई स्कूल और इंटरमीडिएट का रिजल्ट कल होगा घोषित

यूपी बोर्ड हाईस्कूल-इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 का रिजल्ट 23 अप्रैल को शाम 4 बजे होगा घोषित
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने वर्ष 2026 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा के परिणाम घोषित करने की आधिकारिक तिथि जारी कर दी है। परिषद सचिव की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम 23 अप्रैल 2026 को शाम 4:00 बजे घोषित किया जाएगा।
माध्यमिक शिक्षा परिषद मुख्यालय, प्रयागराज से जारी सूचना में बताया गया है कि परीक्षाफल को परिषद की आधिकारिक वेबसाइट उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद तथा डिजिलॉकर (Digilocker) के माध्यम से भी देखा जा सकेगा। छात्र-छात्राएं अपना रिजल्ट www.upmsp.edu.in⁠� और results.digilocker.gov.in पर ऑनलाइन चेक कर सकेंगे।
इस वर्ष लाखों परीक्षार्थियों ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा में भाग लिया है, जिसके परिणाम का सभी को बेसब्री से इंतजार था। परिणाम घोषित होने के साथ ही विद्यार्थियों के भविष्य की अगली शैक्षणिक दिशा तय होगी। ऐसे में छात्र, अभिभावक और विद्यालय प्रशासन सभी की निगाहें 23 अप्रैल पर टिकी हुई हैं।
परिषद सचिव भगवती सिंह द्वारा 22 अप्रैल 2026 को जारी इस सूचना में सभी दैनिक समाचार पत्रों से भी अनुरोध किया गया है कि इस सूचना को जनहित में प्रमुखता से प्रकाशित किया जाए, ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थियों तक यह जानकारी समय पर पहुंच सके।
बोर्ड प्रशासन ने छात्रों से अपील की है कि वे केवल आधिकारिक वेबसाइटों पर ही अपना परिणाम देखें और किसी भी भ्रामक सूचना या अफवाहों से बचें। रिजल्ट जारी होने के बाद अंकपत्र संबंधी अन्य जानकारी भी परिषद की ओर से उपलब्ध कराई जाएगी।

#UPBoardResult#

2
46 views

Comment