ग्वालियर उच्च न्यायालय में 22 अप्रैल को “उड़ान” कार्यशाला आयोजित
ग्वालियर। उच्च न्यायालय खंडपीठ ग्वालियर स्थित रीजनल ट्रेनिंग सेंटर, राज्य न्यायिक अकादमी में बुधवार, 22 अप्रैल को प्रातः 9 बजे से “उड़ान” कार्यशाला एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
यह कार्यक्रम मुख्य न्यायाधिपति एवं मुख्य संरक्षक, राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के मार्गदर्शन में आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों के अधिकारों और उन्हें सुलभ, संवेदनशील एवं मित्रवत कानूनी सेवाएं उपलब्ध कराने के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। यह कार्यशाला राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) की “चाइल्ड फ्रेंडली लीगल सर्विसेज फॉर चिल्ड्रन” योजना के अंतर्गत आयोजित की जा रही है, जिसमें किशोर न्यायिक समिति, उच्च न्यायालय का सहयोग भी प्राप्त है।
कार्यक्रम में न्यायिक अधिकारियों, विधि विशेषज्ञों एवं संबंधित हितधारकों की सहभागिता रहेगी, जहां बाल अधिकारों के संरक्षण और कानूनी सहायता को अधिक प्रभावी बनाने पर विचार-विमर्श किया जाएगा।