logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

आकाशवाणी @ 90: युवा आउटरीच इनिशिएटिव के तहत 22 अप्रैल को तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता


बैतूल। आकाशवाणी के 90 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में “आकाशवाणी @ 90” युवा आउटरीच इनिशिएटिव के अंतर्गत विभिन्न रचनात्मक एवं बौद्धिक गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में 22 अप्रैल 2026 को शासकीय एकलव्य महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), बैतूल में तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं में अभिव्यक्ति कौशल, आत्मविश्वास तथा समसामयिक विषयों के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना है। प्रतिभागियों को विभिन्न सामाजिक और वर्तमान विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा। संस्थान के विद्यार्थी उत्साहपूर्वक इसमें भाग लेंगे, वहीं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को आकाशवाणी द्वारा सम्मानित किया जाएगा।
साथ ही चयनित प्रतिभागियों को आकाशवाणी के लोकप्रिय कार्यक्रम “युववाणी” में प्रस्तुति देने का अवसर भी प्रदान किया जाएगा।
आकाशवाणी बैतूल के कार्यक्रम अधिकारी श्री प्रवीण चौरे ने बताया कि ऐसे आयोजनों का उद्देश्य युवाओं को मंच उपलब्ध कराना और उनकी प्रतिभा को निखारना है। कार्यक्रम प्रमुख श्री सचिन भागवत ने विद्यार्थियों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है। यह आयोजन युवाओं के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित होगा, जो उन्हें अपने विचार प्रभावी ढंग से व्यक्त करने के लिए प्रेरित करेगा।

(जनसंपर्क मध्य प्रदेश)

0
57 views

Comment