logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

हेडलाइन: पलिया में विधायक रोमी साहनी का सराहनीय कदम—50+ बेटियों के विवाह में शामिल होकर दिया ₹3.5 लाख का सहयोग

लखीमपुर खीरी | संवाददाता: आकाश सिंह (AIMA)
पलिया विधानसभा क्षेत्र में जनसेवा की मिसाल पेश करते हुए विधायक रोमी साहनी ने 50 से अधिक बेटियों के विवाह समारोहों में सहभागिता कर न केवल नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया, बल्कि आर्थिक सहयोग के रूप में कुल ₹3,50,000 (तीन लाख पचास हजार रुपये) की सहायता भी प्रदान की।
नगर पंचायत भीरा समेत निषादनगर घोला, सरवननगर घोला, लालपुर ढाका, बालपुर कृष्णानगर, भानपुर, राजपुर भानपुर, माहूटांडा बीबीपुर, हट्टी टांडा, पसियापुर ग्रंट नं. 10, पहाड़नगर, असौवा, संसारपुर, कुकहपुर, छेदीपुर, थरवरनपुर, कलीमपुर ग्रंट नं. 11, उदयपुर ग्रंट नं. 11, दुलारेपुर ग्रंट नं. 10, कोठीपुर ग्रंट नं. 10, पटिहन, लगदहन, मटेहिया, पसियापुर (भीरा), भवानीपुर, कमलापुरी, मलिनिया, नौगवां और मझगई सहित विभिन्न गांवों में पहुंचकर उन्होंने विवाह समारोहों में हिस्सा लिया।
विधायक ने इस दौरान नवदंपतियों को सुखद वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दीं और कहा कि बेटियों का सम्मान और उनका सुखद भविष्य समाज की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
क्षेत्र में उनके इस मानवीय और सहयोगी प्रयास की व्यापक सराहना हो रही है। स्थानीय लोगों ने इसे समाज के प्रति संवेदनशील नेतृत्व का उदाहरण बताया है।

13
707 views

Comment