logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

कार्यालय पुलिस अधीक्षक जिला सीधी (म.प्र.)* जमोड़ी पुलिस की बड़ी सफलता: 'अभियान मुस्कान' के तहत शादी का झांसा देकर अगवा करने वाला आरोपी गिरफ्तार,

*कार्यालय पुलिस अधीक्षक जिला सीधी (म.प्र.)*

प्रेस विज्ञप्ति
दिनांक: 20.04.2026

*जमोड़ी पुलिस की बड़ी सफलता: 'अभियान मुस्कान' के तहत शादी का झांसा देकर अगवा करने वाला आरोपी गिरफ्तार, नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब*

पुलिस मुख्यालय द्वारा गुमशुदा बालक-बालिकाओं की बरामदगी हेतु चलाये जा रहे 'अभियान मुस्कान' के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक सीधी श्री संतोष कोरी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अरविंद श्रीवास्तव एवं उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री अमन मिश्रा के मार्गदर्शन में जमोड़ी पुलिस ने एक सराहनीय कार्य किया है। पुलिस ने शादी और सुनहरे भविष्य का झांसा देकर अगवा की गई नाबालिग किशोरी को सुरक्षित बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

*शादी का झांसा और सुनहरे भविष्य का प्रलोभन:*
माह अप्रैल के दूसरे सप्ताह में थाना जमोड़ी क्षेत्र से एक नाबालिग किशोरी रहस्यमयी ढंग से लापता हो गई थी। जाँच में यह तथ्य सामने आया कि आरोपी ने किशोरी को 'अच्छे जीवन', 'शादी' और 'सुख-सुविधाओं' का प्रलोभन देकर अपने जाल में फँसाया और उसे बहला-फुसलाकर अगवा कर लिया। आरोपी किशोरी को लेकर राज्य की सीमाएं लांघते हुए महाराष्ट्र भाग गया था।
*कल्याण (महाराष्ट्र) में दबिश और रेस्क्यू:*
विवेचना के दौरान तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सटीक सूचना के आधार पर पुलिस टीम को लोकेशन कल्याण (महाराष्ट्र) में मिली। थाना प्रभारी जमोड़ी उनि. दिव्य प्रकाश त्रिपाठी के नेतृत्व में गठित टीम ने तत्काल महाराष्ट्र के लिए कूच किया। टीम ने स्थानीय पुलिस के समन्वय से कल्याण में योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी की और आरोपी के चंगुल से नाबालिग किशोरी को सुरक्षित दस्तयाब किया। आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर सीधी लाया गया, जहाँ उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।
*पुलिस टीम की विशेष भूमिका:*
1400 किलोमीटर दूर जाकर चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में इस सफल ऑपरेशन को अंजाम देने वाली टीम में उनि. दिव्य प्रकाश त्रिपाठी, उनि. वर्षा यादव, महिला प्रधान आरक्षक कुसुम, आरक्षक नीरज एवं आरक्षक अभिषेक की विशेष एवं सक्रिय भूमिका रही।

2
622 views

Comment