logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

अपनी बहन बेटियों का अपमान इसी हाल में बर्दाश्त नहीं करेंगे विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल


बरनाला विभाग मंत्री नीलमणि समाधिया की TCS, Lenskart जैसे कॉरपोरेट को धमकी या तो सुधर जाओ या शोरूम और ऑफिस के शीशे मोटे करवा लो

आज विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल बरनाला द्वारा कॉरपोरेट जगत में व्याप्त लव जिहाद और धर्मपरिवर्तन जैसे कुकर्मों के विरुद्ध विशाल विरोध प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर बरनाला में विरोध प्रदर्शन के उपरांत संबोधित करते हुए विभाग मंत्री नीलमणि समाधिया ने अत्यंत कड़ा और निर्णायक रुख अपनाया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा, "जो हिन्दू हित की बात करेगा, वही दुबारा राज करेगा! लव जिहाद, लैंड जिहाद, थूक जिहाद के बाद अब एक नया कॉरपोरेट जिहाद आ गया। नीलमणि समाधिया ने आगे कहा कि केवल विकास की बात नही बल्कि हिन्दू सुरक्षा की भी बात करो। अगर विकास के नाम पर सिर्फ सरकारें बनती तो अटल जी की शाइनिंग इंडिया की सरकार नही गिरती! हमारी शोभायात्रा से, प्रदर्शन से किसके पेट में दर्द होता है! हमारी शोभायात्राओं पर पत्थरबाजी की जाती है हमारे मंदिरों पर पत्थर बाजी की जाती है हमारी गौ माता को अपमानित किया जाता है हमारे धर्म स्थान को अपमानित किया जाता है हमारी बेटियों को लव जिहाद में फसाया जाता है हमारी बेटियों का धर्मांतरण किया जाता है जिला संयोजक राहुल बाली ने हिन्दू समाज से आवाहन किया कि अपने बच्चों को पढ़ाओ लेकिन आगे चल कर नौकरी जिस कम्पनी में करनी है इसकी HR पॉलिसी चेक करो, लव जिहाद जैसे कुकृत्य में फंसने न दो! आचार्य श्री निवास जी ने कि हिन्दू मन्दिर, आर्य समाज, जैन समाज सभी से कहना चाहता हूं उनके लिए हम सभी काफिर हैं, उनके लिए हम जाति में नही देखे जाते! जिस तरह अफगानिस्तान से श्री गुरु ग्रन्थ साहिब सर पर रख कर लाना पड़ा कहीं भारत से फिर सर पर रखकर कहीं और ले जाना पड़े! दूर्गा वाहिनी की विभाग संयोजिका तमन्ना ने बड़े बड़े corporate TCS, lenskart, महिंद्रा जैसे संस्थाओं को चेतावनी देते हुए कहा या तो सुधर जाओ या नही सुधरे तो शो रूम और ऑफिसों के शीशे मोटे कर लेना! मेरी आवाज बेशक बंद हो जाये लेकिन हर हिन्दू की आवाज बंद नही होगी, एक एक गद्दार हिंदू से उसके गद्दारी का हिसाब करेगा!" जिला मंत्री प्रेम जी ने कहा कि देश में बढ़ती घटनाएं अब चेतावनी नहीं, बल्कि गंभीर संकट का संकेत हैं। संगठित रूप से समाज की आस्था, संस्कृति और सामाजिक संरचना पर प्रहार किए जा रहे हैं, जिन्हें अब किसी भी स्थिति में अनदेखा नहीं किया जा सकता। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि समय रहते इन गतिविधियों पर कठोर और निर्णायक कार्रवाई नहीं की गई, तो इसके दूरगामी परिणाम घातक सिद्ध होंगे। महिलाओं की सुरक्षा और सामाजिक असंतुलन पर चिंता व्यक्त करते हुए श्री जिला अध्यक्ष यशपाल शर्मा सरकार को चेतावनी दी कि दोहरे मापदंड अब स्वीकार्य नहीं हैं। उन्होंने ने कहा, जब धार्मिक आयोजनों पर अनावश्यक प्रतिबंध लगाए जाते हैं और दूसरी ओर विघटनकारी तत्वों के प्रति नरमी बरती जाती है, तो यह न्याय नहीं, बल्कि अन्याय है। यदि समाज सुरक्षित नहीं, तो विकास केवल दिखावा है। अंत में नीलमणि समाधिया ने कहा की चुप्पी अब विकल्प नहीं है जागरूकता और सक्रियता ही समाधान है। सम्मान मिलेगा तो समर्थन मिलेगा, अन्यथा बहिष्कार भी एक विकल्प है। यह समय निर्णायक है; अब किसी भी प्रकार का दोहरापन या तुष्टिकरण स्वीकार नहीं किया जाएगा। इस रोष मार्च में जिला सह मंत्री तेजिंदर पिंटा जी जिला उपाध्यक्ष राजेश चीमा जी जिला उपाध्यक्ष श्याम सुंदर गुप्ता जी जिला कोषाध्यक्ष दीपक जी जिला समस्था प्रमुख काका जी सतीश जी शक्ति की सागर जी जूस वाले बजरंग दल की,तरफ से हितेश वातिश से प्रदीप जी वैभव जी विमल जी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की तरफ से रोशन लाल जी जिला कार्यवाह सोनू लाडवा की नगर कार्वाह रमन जी नरेंद्र जी अश्वनी जी दर्शन जी और भाजपा की तरफ से जिला अध्यक्ष यादवेंद्र सैंटी उप्पल जी संदीप जेठी जी विद्यार्थी परिषद की तरफ से रितेश जी रमन जी धर्म जागरण की तरफ से कई कार्यकर्ता मौजूद रहे और दुर्गाबानी की बहनों की तरफ से मातृशक्ति की तरफ से रेशमा बहन जी सृष्टि जिला संयोजिका आरती जी जिला सह संयोजिका रितिका जी और संत समाज की तरफ से स्वामी सहज प्रकाश जी मोड वाली कुटिया वाले सूर्यकांत शास्त्री जी और कई कार्यकर्ता मौजूद रहे

जारीकर्ता विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल बरनाला

29
1364 views

Comment