logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

रामगंजमंडी और चेचट के किसानों के खातों में पहुँचा मुआवजा, जिले के 94 हजार काश्तकारों को मिले 60.47 करोड़

रामगंजमंडी

में मानसून सत्र 2025 में हुई अतिवृष्टि और बाढ़ से सोयाबीन की फसल गंवाने वाले किसानों के लिए राहत भरी खबर है। जिला प्रशासन ने खराबे के मुआवजे का भुगतान शुरू कर दिया है। जिले के कुल 94,903 किसानों के बैंक खातों में 60 करोड़ 47 लाख रुपए की कृषि आदान-अनुदान राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से जमा करा दी गई है। मंगलवार शाम करीब 6 बजे जिला कृषि विपणन प्रमुख पहलाद धाकड़ ने बताया कि उपखंड क्षेत्र में बड़ी संख्या में किसान लाभान्वित हुए हैं चेचट तहसील में 11,060 किसानों को 5.92 करोड़ रुपए का भुगतान ओर रामगंजमंडी तहसील में 4,431 किसानों को 2.61 करोड़ रुपए की राशि जारी हुई है। प्रहलाद धाकड़ ने बताया कि फसल खराबे के बाद से ही किसान आर्थिक संकट से जूझ रहे थे। भारतीय किसान संघ द्वारा किए गए लगातार प्रदर्शन और मीडिया द्वारा इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाए जाने के कारण प्रशासन ने तत्परता दिखाई और भुगतान प्रक्रिया को गति मिली। यह राशि किसानों को आगामी बुवाई और आर्थिक संबल देने में सहायक सिद्ध होगी। जिला प्रमुख के अनुसार, अभी कुछ किसानों का मुआवजा तकनीकी कारणों या सत्यापन की प्रक्रिया के चलते शेष है। प्रशासन इन मामलों का निस्तारण कर रहा है और जल्द ही शेष राशि भी संबंधित किसानों के खातों में ट्रांसफर कर दी जाएगी।

0
88 views

Comment