logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

रामगंजमंडी में सफाईकर्मियों का धरना दूसरे दिन समाप्त, आश्वासन पर मानी बात

रामगंजमंडी नगर पालिका के सामने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे सफाईकर्मियों ने दूसरे दिन आंदोलन समाप्त कर दिया। मंगलवार शाम करीब 5 बजे वाल्मीकि महापंचायत राष्ट्रीय अध्यक्ष रामगोपाल राजा की समझाइश और प्रशासन की ओर से मांगों पर सहमति बनाने के आश्वासन के बाद कर्मचारियों ने धरना समाप्त कर दिया। कर्मचारी संघ ने बताया कि प्रशासन की ओर से मांगों के समाधान को लेकर सकारात्मक आश्वासन मिलने के बाद यह निर्णय लिया गया। बता दे कि नगर पालिका कर्मचारी संघ के बैनर तले शुरू हुए इस धरने में सफाईकर्मियों ने लंबे समय से लंबित मांगों को लेकर आवाज उठाई थी। कर्मचारियों का आरोप था कि कार्य का समान विभाजन नहीं हो रहा, प्रशासनिक स्तर पर उपेक्षा बरती जा रही है तथा कई समस्याओं का समाधान लंबे समय से लंबित था।

0
0 views

Comment