logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

कलेक्टर ने जनगणना -2027 अंतर्गत भरा स्व- गणना पत्रक

कलेक्टर ने जनगणना-2027 अंतर्गत भरा स्व-गणना पत्रक

सभी से जनगणना-2027 के लिये जनगणना पोर्टल पर जानकारी भरने की अपील की

कलेक्टर भिण्ड ने आज जनगणना-2027 अंतर्गत स्व-गणना (Self Enumeration) का फॉर्म भरा। इसके साथ ही मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत भिण्ड, अपर कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टर सहित अन्य अधिकारियों/कर्मचारियों ने भी जनगणना अंतर्गत स्व-गणना का फार्म भरा।
कलेक्टर ने सभी अधिकारी/कर्मचारियों से जनगणना-2027 अंतर्गत स्व-गणना (Self Enumeration) का फॉर्म भरकर इसमें सक्रिय भागीदारी की अपील की और अपने आस-पड़ोस के लोगों को भी स्व-गणना का फॉर्म भरने के लिए प्रेरित करने कहा।
जिले के लिए नियुक्त जनगणना प्रभारी श्री भानूप्रताप सिंह ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार आमजन अपनी सुविधानुसार जनगणना 2027 अंतर्गत 16 अप्रैल से 30 अप्रैल तक https://se.census.gov.in/ पर अपनी जानकारी स्वयं भर सकते हैं। उन्होंने डिजिटल स्व-गणना अभियान के तहत सभी नागरिकों से अपील की कि वे स्व-गणना फॉर्म अवश्य भरें तथा जब जनगणना की टीम घर-घर जानकारी लेने पहुंचे, तब उन्हें आवश्यक जानकारी सही एवं पूर्ण रूप से उपलब्ध कराएं।
#CMMadhyaPradesh
#JansamparkMP
Department Of Revenue, Madhya Pradesh
#भिण्ड
#Bhind

10
673 views

Comment