logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान के लिए जिला नोडल अधिकारी नियुक्त

पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान के लिए जिला नोडल अधिकारी नियुक्त

ग्वालियर जिले में भी आयुक्त, मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग के निर्देशानुसार भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा संचालित “ज्ञान भारतम पांडुलिपि मिशन” के अंतर्गत पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान प्रारंभ किया जा रहा है। इस अभियान के तहत जिले में स्थित निजी शोध संस्थान, महाविद्यालय, ग्रंथालय, मंदिरों, मठ/आश्रम एवं निजी ट्रस्ट आदि में संरक्षित प्राचीन हस्तलिखित पांडुलिपियों की खोज कर उनकी जानकारी “ज्ञान भारतम” एप के माध्यम से अपलोड की जाएगी।
अभियान का प्रभावी क्रियान्वयन जिला स्तरीय समिति की देखरेख में किया जायेगा। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने अभियान के समन्वय एवं आवश्यक कार्यवाही के सुचारू संचालन के लिए श्री गिर्राज शर्मा, प्रशासनिक प्रभारी, शासकीय ललित कला महाविद्यालय, ग्वालियर को जिला स्तरीय समिति का जिला नोडल अधिकारी एवं सदस्य सचिव नियुक्त किया है।
इस अभियान के माध्यम से जिले में उपलब्ध प्राचीन धरोहर स्वरूप पांडुलिपियों का संरक्षण एवं दस्तावेजीकरण सुनिश्चित किया जाएगा।
#gwalior
#GyanBharatam

20
912 views

Comment