logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सिविल सेवा दिवस समारोह 2026 मनाया गया

सिविल सेवा दिवस समारोह 2026 मनाया गया

भारत में हर साल 21 अप्रैल को नेशनल सिविल सर्विसेज डे (राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस) मनाया जाता है। यह दिन देश के प्रशासनिक अधिकारियों (आईएएस, आईपीएस, आईएफएस आदि) को समर्पित है, जो राष्ट्र निर्माण, सुशासन और जनसेवा में उत्कृष्ट कार्य करते हैं। इस अवसर पर लोक प्रशासन में बेहतरीन योगदान के लिए अधिकारियों को प्रधानमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है।
इस संबंध में प्रभारी कलेक्टर श्री कमलेश कुमार भार्गव एवं अपर कलेक्टर श्री अश्विनी कुमार रावत ने मुरैना में ऑनलाइन कार्यक्रम को देखा एवं विस्तार से सुना। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी कलेक्ट्रेट सभाकक्ष मुरैना में मौजूद रहे।
-
#JansamparkMP #morena2026 #morena2026 Jansampark Madhya Pradesh #civilservice

27
430 views

Comment