सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत
🚨 अमेठी गौरीगंज माधोपुर सड़क हादसा: संतोष ओझा की मौके पर मौत, NH पर लगा घंटो जाम 🚨
गौरीगंज के माधोपुर के पास एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। मेदन मवई निवासी संतोष ओझा की एक तेज रफ्तार अज्ञात भारी वाहन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। संतोष ओझा माधोपुर में एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे जैसे ही बाइक से निकले 10 कदम दूर , तभी यह हादसा हुआ।
घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर दिया था और शव उठाने से साफ इनकार कर दिया था। लोगों की मांग है कि जब तक आरोपी वाहन और चालक को पकड़ा नहीं जाता, तब तक जाम जारी रहेगा।
मौके पर पहुंचे गौरीगंज थाना प्रभारी अरुण मिश्रा और मुंशीगंज प्रभारी स्थिति को जैसे तैसे संभाले। वहीं स्थानीय लोगों का आरोप है कि हादसे वाली जगह पर पहले भी कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, बावजूद इसके प्रशासन ने सुरक्षा के कोई ठोस इंतजाम नहीं किए हैं।
👉 फिलहाल शव को पोस्टमार्टम हेतु जनता से घंटों मशक्कत बाद पहुंचा दिया गया है।
नोट: यह जानकारी घटनास्थल पर मौजूद लोगों से प्राप्त तथ्यों पर आधारित है।
#Gauriganj #Amethi #