आज ब्लॉक कदरचौक के प्राथमिक विद्यालय सिसौरा में शिक्षक चौपाल का सफल आयोजन किया गया ।
आज ब्लॉक कदरचौक के प्राथमिक विद्यालय सिसौरा में शिक्षक चौपाल का सफल आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में ब्लॉक प्रमुख कादरचौक श्री वीरेंद्र राजपूत जी और खंड शिक्षा अधिकारी श्री दिलीप कुमार जी उपस्थित रहे।ब्लॉक प्रमुख श्री वीरेंद्र राजपूत जी के द्वारा अभिभावकों से अपील की गई कि सभी अपने बच्चों से गेहूं कटाई आदि खेती के काम ना कराए क्योंकि इससे उनकी पढाई का बहुत नुकसान होगा जिसकी भरपाई कर पाना बहुत ही मुश्किल होता है। शिक्षकों के द्वारा पढ़ाया गया टॉपिक जब छूट जाता है तो स्कूल ना आने वाला बच्चा उसे नही समझ पाता है।खंड शिक्षा अधिकारी श्री दिलीप कुमार जी के द्वारा भी शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला गया और बच्चों को नियमित स्कूल भेजने हेतु प्रेरित किया गया।शिक्षिका नेहा सक्सेना के द्वारा बालिका शिक्षा को प्रेरित करते हुए नारी शक्ति के महत्व पर प्रभावी ढंग से अपने विचार प्रस्तुत किए गए। जिसकी सराहना उपस्थित सभी लोगों के द्वारा की गई।
पूर्व A R P सुनील कुमार जी के द्वारा बेहतरीन ढंग से मंच का संचालन किया गया इस मौके पर सभी लोगों के द्वारा प्राथमिक विद्यालय सिसौरा की प्रधानाध्यापिका नाहिद अंसारी जी के विद्यालय के भौतिक परिवेश, और साफ सफाई की प्रशंसा की गई साथ ही जिस प्रकार से उन्होंने इस कार्यक्रम का बेहतरीन प्रबंधन किया उसे उपस्थिति सभी लोगों के द्वारा खूब सराहा गया।
इस मौके पर हरीश कुमार, अंजुम खान ARP, नाहिद अंसारी, सना रियाज, कोमल शर्मा, सना मुजम्मिल, नेहा सक्सेना, नासिर सर, सुनील कुमार, आदि लोग उपस्थित रहे।