logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जिला स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा: कलेक्टर ने गुणवत्ता, समयबद्धता और मॉनिटरिंग पर दिया जोर पूर्ण टीकाकरण, मातृ-शिशु स्वास्थ्य और प्रमुख कार्यक्रमों की

जिला स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा: कलेक्टर ने गुणवत्ता, समयबद्धता और मॉनिटरिंग पर दिया जोर
पूर्ण टीकाकरण, मातृ-शिशु स्वास्थ्य और प्रमुख कार्यक्रमों की प्रगति पर विस्तृत चर्चा
निर्माण कार्यों में तेजी, गुणवत्ता बनाए रखने और लक्ष्य समय पर हासिल करने के निर्देश
रायगढ़, 21 अप्रैल 2026। जिला कलेक्टोरेट स्थित सभाकक्ष में आयोजित जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने जिले में संचालित विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं और कार्यक्रमों की प्रगति की गहन समीक्षा की। बैठक में उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि शासन की सभी स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ आमजन तक समयबद्ध और प्रभावी ढंग से पहुंचना चाहिए, साथ ही सेवाओं की गुणवत्ता में किसी प्रकार की कमी नहीं आनी चाहिए।
समीक्षा बैठक में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य से जुड़े प्रमुख कार्यक्रमों पर विशेष फोकस रहा। मातृ स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत एएनसी जांच, संस्थागत प्रसव सेवाएं तथा शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत पूर्ण टीकाकरण की स्थिति की विस्तार से जानकारी ली गई। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि जिले के सभी पात्र बच्चों का निर्धारित समय-सीमा में शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित किया जाए। इसके साथ ही छूटे हुए हितग्राहियों की पहचान कर विशेष अभियान चलाने के निर्देश भी दिए गए।
बैठक में पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी), चिरायु योजना और एनीमिया मुक्त भारत अभियान की प्रगति की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने कहा कि कुपोषण और एनीमिया जैसी समस्याओं से निपटने के लिए विभागीय समन्वय के साथ प्रभावी कार्ययोजना बनाई जाए, ताकि वास्तविक जरूरतमंदों तक लाभ पहुंच सके।
इसके अलावा क्षय नियंत्रण कार्यक्रम, कुष्ठ उन्मूलन, मलेरिया नियंत्रण, सिकल सेल नियंत्रण, अंधत्व निवारण, एनसीडी कार्यक्रम, टेली कं�

1
0 views

Comment