logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बिजनौर में दिनदहाड़े चाकू से गोदकर कशिश की हत्या, शादी का दबाव बना रहा था आरोपी राहुल चौधरी बिजनौर कोतवाली शहर क्षेत्र की काशीराम कॉलोनी से मंगलवार क

बिजनौर में दिनदहाड़े चाकू से गोदकर कशिश की हत्या, शादी का दबाव बना रहा था आरोपी राहुल चौधरी

बिजनौर कोतवाली शहर क्षेत्र की काशीराम कॉलोनी से मंगलवार को एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां घर में घुसकर एक युवती की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। घटना से इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है।
मृतका की पहचान 18 वर्षीय कशिश, पुत्री ज़ाकिर, निवासी काशीराम कॉलोनी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, घटना के समय युवती की मां घर से बाहर गई हुई थी। इसी दौरान आरोपी राहुल चौधरी घर में घुस आया और कशिश पर ताबड़तोड़ चाकू से वार कर दिए।
गंभीर रूप से घायल युवती को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना कर जांच शुरू कर दी। इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी पिछले कई वर्षों से युवती पर शादी का दबाव बना रहा था। बताया जा रहा है कि आरोपी पहले से शादीशुदा है, लेकिन इसके बावजूद वह युवती को लगातार परेशान कर रहा था।
पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और आरोपी की तलाश में टीमों को लगाया गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

#पत्रकार आमिर महफूज खान

#murdercase #bijnorcrimenews #foryoupage #bijnornews

0
57 views

Comment