logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जालोर दौरे पर रहेंगे सचिन पायलट, 23 अप्रैल को धार्मिक कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत


न्यूज़:
जालोर: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव व पूर्व उपमुख्यमंत्री Sachin Pilot 23 अप्रैल को जालोर जिले के दौरे पर रहेंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार वे सुबह 8:30 बजे जयपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर 10 बजे सरवाणा स्थित श्री जेतेश्वर धाम पहुंचेंगे, जहां वे प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में भाग लेंगे।
इसके बाद वे सुबह 11:30 बजे सायला के पांथेड़ी गांव पहुंचकर चामुंडा माताजी एवं बाबा रामदेव मंदिर के कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रमों के पश्चात वे दोपहर 12:30 बजे प्रस्थान कर 2:30 बजे जयपुर लौटेंगे।
दौरे को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा तैयारियां की जा रही हैं।
रिपोर्ट: पत्रकार नरपतसिंह राव कोमता

5
703 views

Comment