logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

हजारीबाग एसपी अमन कुमार ने बरही अनुमंडल के थानों का किया औचक निरीक्षण

बरही। हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने बरही अनुमंडलीय क्षेत्र के विभिन्न थानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना स्तर पर विधि-व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था एवं पुलिस कार्यशैली का गहन जायजा लिया।
निरीक्षण के क्रम में एसपी ने अनुमंडल क्षेत्र के पदमा ओपी, बरही महिला थाना, बरही थाना, बरकट्ठा, गोरहर आदि थाना प्रभारी एवं ओपी प्रभारी को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने आम जनता के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने, शिकायतों के त्वरित निष्पादन तथा पुलिस की सक्रिय उपस्थिति सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
इसके अलावा एसपी ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए आवागमन की सुचारू व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों को ट्रैफिक प्रबंधन को और सुदृढ़ करने तथा जाम की समस्या से निपटने के लिए प्रभावी कदम उठाने को कहा।
निरीक्षण के दौरान एसडीपीओ अजीत कुमार बिमल और संबंधित थाना के प्रभारी पदाधिकारी मौजूद रहे और एसपी द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया गया।

145
4273 views

Comment