एम.आर.पी.डी राजकीय महाविद्यालय तलवाड़ा के बी.ए, बी.एस.सी, बी.कॉम तृतीय के परिणामों में छात्राओं का वर्चस्व कायम
तलवाड़ा-होशियारपुर,21 अप्रैल ( अर्श ) : महंत राम प्रकाश दास राजकीय महाविद्यालय, तलवाड़ा के छात्र-छात्राओं ने बी.ए, बी.कॉम, बी.एस.सी मेडिकल, नॉन-मेडिकल वर्ष तीसरा ( सेमेस्टर पांचवा ) के विश्वविद्यालय परिणामों दिसंबर 2025 में शानदार प्रदर्शन किया ।
कॉलेज रजिस्ट्रार प्रो. अजय कुमार अर्श ने बताया कि इन परिणामों में बी.ए में रितिका ठाकुर ने 82.47% अंक हासिल कर पहला स्थान, ज्योति सरोया ने 81.25% अंक प्राप्त कर दूसरा एवं नेहा ने 79.75% अंक हासिल कर कॉलेज में तीसरा स्थान हासिल किया । बी.काम में पलक चौधरी ने 74.00% अंक प्राप्त कर पहला, पायल ने 73.83% अंक प्राप्त कर दूसरा, रितिका ठाकुर ने 73.00% अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान हासिल किया ।
बी.एस.सी मेडिकल में सिमरन ठाकुर ने 87.23% अंक , सिमरन ने 79.15% अंक एवं हरमन दीप कौर ने 66.81% अंक प्राप्त कर कॉलेज में क्रमवार : पहला, दूसरा एवं तीसरा स्थान प्राप्त किया । बी. एस.सी नॉन- मेडिकल में एकता ने 74.00% अंक प्राप्त कर पहला, शिवानी देवी ने 73.60% अंक प्राप्त कर दूसरा, परमजीत कौर ने 67.60% अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान हासिल किया ।
यहां वर्णनीय है कि इन परीक्षा परिणामों में लगभग सभी स्थानों पर लड़कियों ने ही वर्चस्व कायम कर प्रतिभाशाली होने की प्रमाणिकता सिद्ध की है ।
इस मौके पर प्राचार्य डॉ. राजीव खोसला ने इन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को बधाई दी व उनके उज्जवल भविष्य की कामना की ।
इनके अतिरिक्त उन्होंने प्रो. सीमा जस्सल, प्रो. दर्पण चौधरी, प्रो. प्रीति चौधरी, कॉलेज रजिस्ट्रार प्रो. अजय कुमार अर्श, डॉ. जसवन्त सिंह, प्रो. सुषमा देवी, डॉ. मौनीषा शर्मा, प्रो.सुमन बाला, प्रो. रूपाली वर्मा, डॉ. रणजीत सिंह, प्रो. अकबाल सिंह, प्रो. रीना रानी, प्रो. रजनीश शर्मा, डॉ. इंदरजीत कौर, प्रो. दलविंदर पाल सिंह, प्रो. नीतिका देवी, प्रो. कृष्णा देवी, प्रो. नीना भारद्वाज, डॉ. मुनीष कश्यप, प्रो. जीतेन्द्र कुमार, प्रो. जसमीत कौर, प्रो. गुरमीत कौर, प्रो. सुमन शर्मा, प्रो. सीमा शर्मा, प्रो. जीवन ज्योति, प्रो. सुषमा कुमारी, प्रो. गुरसेवक सिंह, प्रो. कुलदीप चंद, प्रो.अजय कुमार, प्रो. योगेश कुमार, प्रो. संजू बाला, डॉ. राजेश कुमार, प्रो. जसप्रीत कौर, प्रो. साक्षी जग्गी इत्यादि को अच्छे परिणामों के लिए शुभकामनाएं दी .......... एम.आर.पी.डी राजकीय महाविद्यालय, तलवाड़ा की मेधावी छात्राएं ... अजय कुमार अर्श