logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

खुशहाल परिवार दिवस पर 86 दंपतियों ने चुने परिवार नियोजन के साधन,अंतरा-आईयूसीडी पहली पसंद

आगरा। परिवार नियोजन के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए सोमवार को जनपद की सभी शहरी और ग्रामीण स्वास्थ्य इकाइयों पर खुशहाल परिवार दिवस मनाया गया। बास्केट ऑफ च्वॉइस के जरिए लक्षित दंपतियों को परिवार नियोजन के अस्थाई साधन अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि हर माह की 21 तारीख को आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम से लोगों में जागरूकता बढ़ रही है। केंद्रों पर आए लोगों को परिवार नियोजन के फायदे बताए गए। परिवार नियोजन कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. प्रमोद यादव ने बताया कि दिवस पर उन महिलाओं को विशेष रूप से जागरूक किया गया जिनका प्रसव विगत एक वर्ष में हुआ है और वह एचआरपी श्रेणी में रही हैं, नव विवाहित दंपति, और तीन या उससे अधिक बच्चों वाले योग्य दंपति। उन्होंने कहा कि परिवार नियोजन सिर्फ महिलाओं की जिम्मेदारी नहीं, पुरुषों की भागीदारी से यह अधिक सफल होता है प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दहतोरा मोड़ की प्रभारी डॉ. दीक्षा गौतम ने बताया कि यहां स्टाफ नर्स नेहा उपाध्याय और फार्मासिस्ट अंकित कुमार ने काउंसलिंग की। केंद्र पर छह लाभार्थियों ने आईयूसीडी, पांच ने अंतरा, सात ने छाया, 12 ने ओसीपी, छह ने ईसीपी और 50 लाभार्थियों ने निरोध को चुना। 32 वर्षीय लाभार्थी नीलम ने बताया कि उनके दो बच्चे हैं, छोटा पांच साल का है। वह दो साल से अंतरा इंजेक्शन लगवा रही हैं और यह काफी कारगर साबित हो रहा है।

0
324 views

Comment