logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जनसमस्याओं का पूरी गंभीरता और तत्परता से समाधान किया जाएं: कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे


कलेक्टर डॉ.सोनवणे ने #जनसुनवाई में पहुंचे आवेदकों की सुनीं समस्याएं
बैतूल कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में प्रातः 11 बजे से आयोजित जनसुनवाई में नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संवेदनशीलता का परिचय दिया। उन्होंने जनसुनवाई में पहुंचे आवेदकों को कुर्सी पर बैठाकर एक-एक कर उनकी समस्याएं ध्यानपूर्वक सुनी और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि आमजन से जुड़े प्रकरणों का पूरी निष्पक्षता से समाधान किया जाएं। जनसुनवाई का उद्देश्य लोगों की शिकायतों को सीधे सुनकर उनका त्वरित एवं प्रभावी निराकरण करना है, ताकि आमजन को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने निर्देशित किया कि शासकीय कर्मचारियों द्वारा आवेदकों की समस्या के निराकरण में अनावश्यक देरी जनहित में कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी और संबंधित के विरुद्ध सख्त एक्शन लिया जाएगा।
जनसुनवाई में मुलताई तहसील के ग्राम धाबला निवासी शांताबाई ने कॉलोनाइजर के खिलाफ धोखाधड़ी व सुविधा नहीं देने की गंभीर शिकायत की। प्राप्त आवेदन पर कलेक्टर ने मुलताई एसडीएम को आवेदक की समस्या का निराकरण करने के निर्देश दिए। इस दौरान अपर कलेक्टर श्रीमती वंदना जाट ने भी नागरिकों की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई में सभी विभागीय अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।

2
543 views

Comment