Breking news......
राजधानी लखनऊ में नौंवी में पढ़ने वाले नाबालिग छात्र को उसके दोस्त की भाभी बहला-फुसलाकर अपने साथ नैनीताल लेकर चली गई। वहां एक होटल में उसने छात्र से संबंध बनाए। अश्लील फोटो और वीडियो भी बना लिए। इधर, छात्र के गायब होने पर घरवाले परेशान हो गए। पुलिस के पास शिकायत की। पुलिस ने छात्र को नैनीताल से बरामद कर लिया। इस बीच, आरोपी महिला अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लड़के से लाख रुपये की डिमांड करने लगी। परेशान होकर छात्र ने घरवालों से पूरी बात बताई। पुलिस ने आरोपी महिला अतीका को अरेस्ट कर लिया है। यह पूरा मामला ठाकुरगंज की एक कॉलोनी का है। यहां रहने वाली महिला ने पुलिस में शिकायत की कि उसका 17 साल का बेटा कक्षा नौ का छात्र है। कैंपवेल रोड निवासी बेटे की दोस्त की भाभी अतीका ने 17 फरवरी को उसे मिलने के लिए बुलाया था। बेटा उससे मिलने गया तो वह उसको जबरन अपने साथ नैनीताल लेती गई। जब बेटा वापस नहीं लौटा तो घरवाले परेशान हो गए। उन्होंने पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखाई। पुलिस ने बेटे को नैनीताल से बरामद कर लिया।