logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

कोंच में बिजली चोरी पर विजिलेंस का शिकंजा, छापेमारी में कई अवैध कनेक्शन काटे

कोंच नगर के गांधी नगर क्षेत्र में बिजली चोरी के खिलाफ विद्युत विभाग की विजिलेंस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कई अवैध कनेक्शनों का भंडाफोड़ किया। सागर चौकी इलाके में अचानक हुई इस छापेमारी से आसपास के क्षेत्रों में हड़कंप मच गया।
लगातार मिल रही ओवरलोडिंग और अनियमित बिजली आपूर्ति की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए विभाग ने यह विशेष अभियान चलाया। छापेमारी के दौरान टीम ने कई घरों और प्रतिष्ठानों में अवैध रूप से बिजली का उपयोग होते पाया, जिसके बाद मौके पर ही कनेक्शन काट दिए गए और संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की गई।
जेई अमन पांडेय ने बताया कि ट्रांसफार्मरों पर बढ़ते लोड और लाइन लॉस की मुख्य वजह बिजली चोरी है। इसे रोकने के लिए विभाग लगातार अभियान चला रहा है और आगे भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि बिजली चोरी करने वालों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।
कार्रवाई के दौरान विजिलेंस टीम प्रभारी मुहम्मद आसिफ, जेई प्रमोद कुमार, सिपाही रवि कुमार, सुनीता, लाइनमैन प्रदीप झा और जितेंद्र समेत कई कर्मचारी मौजूद रहे।
विभाग ने आम जनता से अपील की है कि वे वैध कनेक्शन के जरिए ही बिजली का उपयोग करें, ताकि क्षेत्र में निर्बाध और बेहतर बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके। इस कार्रवाई के बाद बिजली चोरी करने वालों में दहशत का माहौल देखा गया है।

3
46 views

Comment