प्रतापगढ़ से बड़ी खबर
प्रतापगढ़ में पुलिस अधीक्षक कार्यालय के पास दीवानी परिसर में उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवती पानी की टंकी पर चढ़ गई। बताया जा रहा है कि युवती अपनी फरियाद लेकर परिसर पहुंची थी और जमीन विवाद में न्याय की मांग कर रही थी।
घटना नगर कोतवाली क्षेत्र के सिविल लाइन स्थित एसपी ऑफिस के बगल की है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवती काफी देर तक टंकी पर बैठी रही और नीचे उतरने से इंकार कर दिया।
सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और युवती को समझाने-बुझाने की कोशिश में जुट गए। काफी देर तक चली मशक्कत के बाद भी युवती अपनी मांगों पर अड़ी रही, जिससे मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
फिलहाल पुलिस द्वारा युवती को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास जारी हैं और पूरे मामले की जांच की जा रही है।
गोविंद राज
प्रतापगढ़