Breking news.....
अखिलेश यादव ने फतेहपुर के चाय विक्रेता आर्यन की मदद के लिए एक बड़ा और सराहनीय कदम उठाया है। सपा प्रमुख ने आर्यन को न केवल तांबे के 5 बड़े भगौने भेंट किए, बल्कि उसे भविष्य के लिए ठोस आर्थिक सहायता देने का भी बड़ा ऐलान किया है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अखिलेश यादव पूरी तरह से आर्यन के समर्थन में नजर आए। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि इस पीड़ित चायवाले के खिलाफ जो कथित फर्जी मुकदमा दर्ज किया गया है, उसे हटवाने के लिए समाजवादी पार्टी हर संभव कानूनी मदद करेगी। उन्होंने प्रशासन पर निशाना साधते हुए स्पष्ट किया कि किसी भी गरीब के स्वाभिमान और रोजगार के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।