logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

अधिकमास नगर परिक्रमा की नवीन कार्यकारिणी के कच्छवाह अध्यक्ष, टवानी सचिव एवं सोनी कोषाध्यक्ष निर्वाचित।

अधिकमास नगर परिक्रमा की नवीन कार्यकारिणी के कच्छवाह अध्यक्ष, टवानी सचिव एवं सोनी कोषाध्यक्ष निर्वाचित।

पाली अधिकमास नगर परिक्रमा की महत्वपूर्ण बैठक कार्यालय कथा व्यास की गली में संरक्षक पंडित शम्भूलाल शर्मा अध्यक्ष प्रदीप कच्छवाह के नेतृत्व में आयोजित हुई । सर्वसम्मति से संस्थान की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें मुख्य संयोजक पं. शभूलाल शर्मा, सचिव कैलाश टवानी, कोषाध्यक्ष शातिलाल मंडोरा, कार्यालय सचिव हीरालाल व्यास, संरक्षक संत सुरजनदास महाराज, सोनाराम पटेल, मदन राठौड़, भीमराज भाटी, परामर्षदाता जोराराम पटेल, भंवर चौधरी, धनराज कारगवाल, रामरतन बजाज, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामगोपाल खेतावत, विजयराज सोनी, अंबालाल सोलंकी, देवीलाल सांखला, सुरेष काबरा, उपाध्यक्ष दिलीप जोशी , नरेन्द्र माच्छर, नरेन्द्रसिंह राजपुरोहित, महेन्द्र बजाज, श्याम अरोड़ा चुने गए।

इसी तरह 2026 नगर परिक्रमा के ध्वज प्रमुख गिरीराज अरोड़ा, भोजनशाला स्टोर इंचार्ज हुक्मीचंद कच्छवाहा, कार्यालय सह सचिव पीयूष शर्मा, भजन संध्या प्रमुख राकेश लिम्बा व नेमीचंद देवड़ा, संयुक्त सचिव अरविंद गुप्ता, भोजन कुपन प्रमुख इंचार्ज नवरतन गर्ग व राजेश बिंदल विष्णु गुप्ता प्रचार हेतु सुनील लोहिया दिनेश हेड़ा को नियुक्त किया गया।

प्रवक्ता राकेश लिम्बा ने बताया कि बैठक में पिछली बार की अधिकमास नगर परिक्रमा के आय-व्यय का लेखा जोखा कोषाध्यक्ष कैलाश टवानी द्वारा प्रस्तुत किया गया जिसकी अनुमोदना सभी पदाधिकारियों ने की। टवाणी पिछले 28 वर्षो से कोषाध्यक्ष का भार पूर्ण निष्ठा एवं जिम्मेदारी से देख रहे थे! उन्होंने नव निर्वाचित कोषाध्यक्ष शातिलाल सोनी को कार्यभार सुपूर्द कर इस परिक्रमा में उनके साथ रहकर कार्य करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर मुख्य संयोजक पंडित शंभुलाल शर्मा, अध्यक्ष प्रदीप कच्छवाह ने कहां की सस्था की स्थापना को 50 वा गोल्डन जुबली वर्ष होने के कारण नगर परिक्रमा को ऐतिहासिक बनाने के लिए तन-मन- धन से सहयोग देने और अभी से तैयारी में जुट जाने का आह्वान किया। सचिव टवानी ने अपने सम्बोधन में कहां की इस बार ऐतिहासिक परिक्रमा निकाली जाएगी । संस्था का रजिस्ट्रेशन पाली अधिकमास धरमार्थ सेवा संस्थान के नाम से करवाकर इसी बेनर तले इस बार की यह 18 वी परिक्रमा आयोजित होगी। ज्ञातव्य रहे की हर 3 साल मे एक बार अधिकमास आता है । हिन्दू धर्म और शास्त्रों अनुसार अधिकमास के समय जितना हो सके दान पूर्ण करके लाभ लेने का विधान है इसका फल दानदाता को अगले जन्म मे प्राप्त होता है। सभी भक्तगणो से तन मन धन से इस अवसर का लाभ उठाने का आह्वान किया गया। अधिकमास नगर परिक्रमा की तारीख का मुहूर्त पंडित शम्भूलाल द्रारा निकाल कर सभी को अवगत कराया जायेगा ।
रिपोर्ट - घेवरचन्द आर्य पाली

1
0 views

Comment