अमेठी में मारपीट की घटना के बाद भी FIR दर्ज न होने पर धरने की चेतावनी
अमेठी। जनपद में कानून व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। दिनांक 14 अप्रैल 2026 को हुई मारपीट व अभद्रता की घटना के संबंध में पीड़िता ममता द्वारा थाना कोतवाली में लिखित तहरीर दी गई थी, किंतु एक सप्ताह बीत जाने के बावजूद अब तक मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है।
पीड़ित पक्ष का आरोप है कि तहरीर देने के बावजूद पुलिस द्वारा केवल आश्वासन दिया जा रहा है, जिससे न्याय की प्रक्रिया प्रभावित हो रही है।
पीड़ित पक्ष ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई नहीं की गई, तो दिनांक 21 अप्रैल 2026 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय, अमेठी के समक्ष शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
पीड़िता ने उच्च अधिकारियों से मामले में तत्काल हस्तक्षेप कर निष्पक्ष जांच एवं दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की है।