logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

अखिलेश यादव के खिलाफ मुस्लिम समुदाय का प्रदर्शन, फूंका पुतला

अखिलेश यादव के खिलाफ मुस्लिम समुदाय का प्रदर्शन, फूंका पुतला

सुल्तानपुर घोष।
थाना क्षेत्र के प्रेमनगर स्थित दीदार गेस्ट हाउस के बाहर सोमवार को मुस्लिम समुदाय के सैकड़ों लोगों ने सपा मुखिया व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नाराजगी जताते हुए अखिलेश यादव का पुतला दहन किया और नारेबाजी की।

विरोध कर रहे मुस्लिम समुदाय की लोगों का आरोप है कि “आर्यन चाय वाले” प्रकरण में उनके समुदाय के लोगों के खिलाफ मुकदमे दर्ज कर उन्हें जेल भेजा गया, जबकि उनका पक्ष नहीं सुना गया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी द्वारा दिए गए “पीडीए” (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) में शामिल होने के बावजूद उनकी उपेक्षा की जा रही है।

विरोध कर रहे लोगों ने मांग की है कि उनकी बात सुनी जाए और उन्हें न्याय मिले। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया, तो प्रदेश भर में इसी तरह के विरोध प्रदर्शन किए जाएंगे और सामूहिक रूप से सपा का बहिष्कार किया जा सकता है।

1
0 views

Comment