सतना की कानून व्यवस्था के ऊपर अपराधी, निडर हो करते हैं वारदात
सतना।
कोलगवां थाना अंतर्गत बिरला रोड़ पर महिला सुनीता गुप्ता अपने पति के साथ बाइक पर बैठी हुई जा रही थी, तब अचानक बिरला अस्पताल के पास बाइक सवार बदमाशों ने महिला का पर्स रुपये मोबाइल सहित छीनकर मौके से भाग निकले,जिससे महिला मोटरसाइकिल से गिरते-गिरते बचीं, उसके उपरांत घबराई महिला सुनीता गुप्ता और उसके पति बदखर निवासी कोलगवां थाना पहुंचकर लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई हैं कि उससे पर्स झटका गया है जिसमें 2200 रुपए एवं एक एंड्रॉयड मोबाइल था। एवं पुलिस से जांच पड़ताल व कार्रवाई की मांग की हैं. सतना जिले की लचर कानून व्यवस्था के आलम ये हैं कि यहां अपराधी निडर होकर दिनदहाड़े वारदातों को अंजाम दे रहे हैं आम आदमी सतना में चैन से सांस नहीं ले पा रहा