logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मोहनगढ़ के सुथार मोहल्ले में गहराया पेयजल संकट, 5 दिन से जलापूर्ति ठप :-



- - - - - - - टैंकरों से महंगे दामों पर पानी मंगाने को मजबूर लोग, जलदाय विभाग पर अनदेखी के आरोप :-
मोहनगढ़(जैसलमेर) - क्षेत्र में भीषण गर्मी की शुरुआत के साथ ही पेयजल संकट गहराने लगा है। कस्बे के कई मोहल्लों में पानी की किल्लत से आमजन परेशान हैं। मुख्य बाजार स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय के पास स्थित सुथार मोहल्ले में पिछले पांच दिनों से पेयजल आपूर्ति पूरी तरह ठप पड़ी हुई है। मोहल्लेवासियों को मजबूरी में महंगे दामों पर पानी के टैंकर मंगवाने पड़ रहे हैं। इससे उनकी आर्थिक स्थिति पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। स्थानीय निवासियों मुरलीधर सुथार, गोपाल सुथार, हजारीमल सुथार, अमृतलाल सुथार और किशनलाल सुथार सहित अन्य लोगों ने बताया कि पिछले पांच दिनों से नलों में पानी नहीं आ रहा है, जिससे दैनिक जीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि इस समस्या को लेकर कई बार जलदाय विभाग के कर्मचारियों को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ। लोगों ने आरोप लगाया कि विभाग की लापरवाही के कारण उन्हें गंभीर परेशानी झेलनी पड़ रही है। पेयजल संकट का असर केवल इंसानों तक ही सीमित नहीं है, बल्कि पशु भी पानी के अभाव में परेशान हो रहे हैं। भीषण गर्मी में हालात और अधिक खराब होने की आशंका जताई जा रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द पेयजल आपूर्ति सुचारू करने की मांग की है, ताकि आमजन को राहत मिल सके।

4
222 views

Comment