logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मोहनगढ़ में अक्षय तृतीया पर उमड़ा आस्था का सैलाब, पारंपरिक व्यंजनों के साथ मनाया उत्सव :-




- - - - भगवान परशुराम की पूजा-अर्चना, ग्रामीणों ने सामूहिक भोज कर दी एक-दूसरे को शुभकामनाएं
मोहनगढ़(जैसलमेर) - क्षेत्र में सोमवार को अक्षय तृतीया का पर्व हर्षोल्लास और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। पर्व को लेकर ग्रामीणों में विशेष उत्साह देखने को मिला। सुबह के समय बच्चों द्वारा खेत जोत कर खुशहाली का संदेश दिया। सुबह से ही गांवों में धार्मिक वातावरण बना रहा और लोगों ने विधि-विधान के साथ भगवान परशुराम की पूजा-अर्चना की। अक्षय तृतीया के अवसर पर घर-घर में पारंपरिक व्यंजन बनाए गए। ग्रामीण महिलाओं ने गुड़ की राबड़ी, ग्वार फली की सब्जी, चने की सब्जी सहित अन्य पकवान तैयार किए। दिनभर परिवारों में उत्सव जैसा माहौल रहा और लोगों ने अपने-अपने घरों में विशेष भोजन का आनंद लिया। 2 दिन तक घरों में सात प्रकार के अनाज के खलिहान भी तैयार किए गए । पर्व की खास बात यह रही कि कई स्थानों पर ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से भोज का आयोजन किया, जिसमें सभी वर्गों के लोग शामिल हुए। इस दौरान आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता का संदेश भी देखने को मिला। ग्रामीणों ने एक-दूसरे को अक्षय तृतीया की शुभकामनाएं देते हुए सुख-समृद्धि की कामना की। गांवों में बच्चों और युवाओं में भी पर्व को लेकर खास उत्साह रहा। परंपरागत मान्यताओं के अनुसार इस दिन को शुभ मानते हुए कई लोगों ने नए कार्यों की शुरुआत भी की। कुल मिलाकर मोहनगढ़ क्षेत्र में अक्षय तृतीया का पर्व धार्मिक आस्था, परंपरा और सामाजिक समरसता के साथ उल्लासपूर्वक मनाया गया।

0
77 views

Comment