Bhagalpur Bihar
बिहार में अवैध शराब के विरुद्ध जारी अभियान के तहत नवगछिया पुलिस ने इस्माइलपुर थाना क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है। झारखंड से आ रहे एक हाइवा (JH10AV-4562) को विक्रमशिला सेतु के पास रोककर जब तलाशी ली गई, तो मिट्टी के नीचे छिपाकर रखे गए 325 कार्टन से कुल 2,925 लीटर (7,800 बोतलें) अवैध शराब मिली। पुलिस ने मौके से सहरसा निवासी चालक कुंदन कुमार को गिरफ्तार कर वाहन जब्त कर लिया है और कांड संख्या 83/26 दर्ज कर इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य अपराधियों की तलाश में सघन छापेमारी शुरू कर दी है।