19 जोड़ो का विवाह हुआ संपन्न
शाजापुर! शाजापुर जिले के ग्राम दुपाड़ा में सोमवार को पाटीदार समाज द्वारा एक भव्य सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया गया… जिसमें समाज के 19 जोड़ों ने एक साथ वैवाहिक जीवन की नई शुरुआत की।
इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजजन, परिजन और क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक मौजूद रहे… और सभी ने इस पहल की सराहना की।
बताया जा रहा है कि इस सामूहिक विवाह सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य… समाज में बढ़ती फिजूलखर्ची पर रोक लगाना… आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को सहयोग देना… और सामाजिक एकता को मजबूत करना है।
कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत पूजा-अर्चना और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुई… इसके बाद सभी जोड़ों का पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार विवाह सम्पन्न कराया गया।
पूरे आयोजन के दौरान उत्साह और उल्लास का माहौल बना रहा… वहीं मंच से समाज के वरिष्ठजनों और अतिथियों ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
आयोजकों का कहना है कि ऐसे सामूहिक विवाह सम्मेलन… समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं… और दहेज जैसी कुरीतियों को समाप्त करने में अहम भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम के अंत में सभी नवदंपत्तियों को उपहार और आवश्यक गृहस्थी सामग्री भेंट की गई… वहीं इस आयोजन को सफल बनाने में समाज के युवाओं और स्वयंसेवकों का विशेष योगदान रहा।
फिलहाल… इस सराहनीय पहल के लिए पाटीदार समाज की सभी इकाइयों और सहयोगकर्ताओं की जमकर प्रशंसा की जा रही है।
कैमरामैन संजय कुशवाह समाचार, शाजापुर।”