जिला नगर योजनाकार, पंचकूला की टीम द्वारा अर्बन एरिया पंचकूला में की गई बड़ी कार्यवाही
गांव बतौर स्थित अवैध कालोनी में प्लाटो की निशानदेही व सड़क नेटवर्क को जेसीबी द्वारा किया गया धवस्त
पंचकूला, 20 अप्रैल : उपायुक्त श्री सतपाल शर्मा के मार्गदर्शन में डीटीपी श्रीमती बबीता गुप्ता के नेतृत्व में जिला नगर योजनाकार, पंचकूला की टीम द्वारा अर्बन एरिया पंचकूला में बड़ी कार्यवाही की गई। इस कार्यवाही में गांव बतौर, बरवाला में अवैध काॅलोनी में तोड़-फोड़ की गई जिसका एरिया लगभग 2 एकड है। कारवाई के दौरान प्लाटो की निशानदेही व सड़क नेटवर्क को जेसीबी द्वारा धवस्त किया गया।
उक्त कार्यवाही ड्यूटी मैजिस्ट्रेट, श्री मोहन लाल, एचडीओ, उद्यान विभाग, पंचकूला, श्री डिप्पी राठी, सहायक नगर योजनाकर, पंचकूला एवं भारी पुलिस बल की उपस्थिति में संपन्न हुई।
डीटीपी श्रीमती बबीता गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि कोई भी निर्माण या काॅलोनी विकसित करने से पहले निदेशक, नगर तथा ग्राम आयोजना विभाग हरियाणा से अनुमति प्राप्त किया जाना अनिवार्य है। यदि कोई व्यक्ति बिना अनुमति से किसी प्रकार का अवैध निर्माण या काॅलोनी विकसित करता पाया गया तो उसके विरूद्ध सख्त कानूनी कार्यवाही जारी रखी जाऐगी।
उन्होने कहा कि आमजन से अनुरोध किया गया है कि वे विभाग से सी.एल.यु/लाईसेंस की अनुमति लिए बिना कोई भी निर्माण व अनाधिकृत काॅलोनी विकसित न करें।