logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

अटेली विधानसभा में पहुंची सद्भाव यात्रा , बीजेपी किसानों को समझती है चोर: पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह

मंडी अटेली, पंकज यादव। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के विदेशी मामले विभाग के उपाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह की सद्भाव यात्रा सोमवार को महेंद्रगढ़ जिला के अटेली विधानसभा क्षेत्र में पहुंच गई। इस यात्रा के दौरान क्षेत्र के चंदपुरा, सुजापुर, अटेली बेगपुर, उनींदा, धनोदा, पुराना बस स्टैंड, नया बस स्टैंड, मेन मार्केट व झंडा चौक में जनसंपर्क किया गया और यात्रा के उद्देश्य के बारे में जानकारी दी गई।
यात्रा के दौरान चन्दपुरा गांव में अपने संबोधन में पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह ने किसानों की समस्याओं को जोर-शोर से उठाया। उन्होंने अनाज मंडियों में फसल बेचने में आ रही दिक्कतों का खास तौर पर जिक्र किया। उन्होंने सवाल किया कि अनाज मंडी में फसल बेचने के लिए लागू की गई नई व्यवस्था से बीजेपी सरकार क्या हासिल करना चाहती है। सरकार के पास पहले से ही मेरा फसल, मेरा ब्यौरा पोर्टल है। जमाबंदी भी है। फिर ऐसे में ट्रैक्टर के रजिस्ट्रेशन की आवश्यकता किसलिए पड़ गई। उन्होंने कहा कि क्या हर किसान के पास अपना ट्रैक्टर-ट्रॉली है। दरअसल यह किसान को परेशान करने के लिए लागू की गई व्यवस्था है। इसी तरह से बायोमैट्रिक है। बृजेंद्र सिंह ने कहा कि बीजेपी सरकार किसान को चोर मानती है। यह पूरा देश किसान आंदोलन के समय देख चुका है। किसान आंदोलन के दौरान धर्म और जाति तक ढूंढी गई। किसान को आतंकवादी, खालिस्तानी और देशद्रोही तक कहा गयां
बृजेंद्र सिंह ने कहा की बीजेपी का धर्म और जाति के आधार पर लोगों को बांटकर वोट हासिल करना है। बृजेंद्र सिंह ने प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था की स्थिति पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि आज आम आदमी खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है।
इस अवसर कांग्रेस जिलाध्यक्ष सतबीर झुकिया, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष डा. राजवंती यादव, महिला कांग्रेस की नेशनल कॉर्डिनेटर दीपिका यादव, रिटायर्ड आईएएस विनय यादव, दलबीर पार्षद, चंद्रपुरा के सरपंच धर्मेंद्र के अलावा अशोक चौधरी, महेंद्र सिंह रात्ता, सहीराम यादव, पूर्व सरपंच अजय सिंह व राजेंद्र, अनुज गौठड़ा, सुखप्रकाश लांबा, सरजीत नंबरदार, सतपाल चौधरी व दलबीर गांधी प्रमुख तौर पर मौजूद रहे।

2
1350 views

Comment