logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पत्रकार प्रेस परिषद(भारत) के प्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंह बिस्ट का नगर इकाई द्वारा किया गया स्वागत।

काशीपुर:- मुरादाबाद रोड स्थित पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में आज पत्रकार प्रेस परिषद (भारत) के प्रदेश प्रभारी

महेंद्र सिंह बिष्ट के आगमन पर पत्रकार प्रेस परिषद (भारत) काशीपुर नगर इकाई से जुड़े पत्रकारो ने प्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंह बिष्ट से औपचारिक मुलाकात की।पत्रकार प्रेस परिषद (भारत) के प्रदेश प्रभारी महेंद्रसिंह बिष्ट ने भी काशीपुर नगर इकाई के पत्रकारों से उनका परिचय प्राप्त किया और पत्रकारिता से जुड़े अपने अनुभव साझा किए।मीटिंग मे कई अहम जानकारियां भी साझा की गई जिसमें पत्रकार प्रेस परिषद की कोर कमेटी की बैठक में लिए गए अहम फैसलों की जानकारी पत्रकारों के हितों से संबंधित जानकारियां व संगठन को मजबूत करने से संबंधित बिंदुओं पर चर्चा की गई।इस अवसर पर नगर अध्यक्ष पुनीत कुमार शर्मा और संगठन के उपाध्यक्ष कुलदीप सिंह ने भी अपने विचार साझा किये। बैठक में वरिष्ठ पत्रकार पैट्रिक चरण बाबा,कुलदीप सिंह,राहुल सिंह चौहान,

बकुल डोनाल्ड,जगदीश प्रकाश,

प्रकाश पुंज,बलविंदर साहनी,

महबूब अली आदि पत्रकार मौजूद रहे।

3
444 views

Comment