logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

आज रात 10 मिनट का 'ब्लैकआउट 8:00 बजे से 8:10 बजे तक पूरे उदयपुर जिले में ब्लैकआउट का अभ्यास (मॉक ड्रिल) किया जाएगा |

KHABरा आज री!!!

20 अप्रैल, 2026

उदयपुर की आज की मुख्य खबरें....

आज रात 10 मिनट का 'ब्लैकआउट': नागरिक सुरक्षा विभाग के निर्देशानुसार, आज रात 8:00 बजे से 8:10 बजे तक पूरे उदयपुर जिले में ब्लैकआउट का अभ्यास (मॉक ड्रिल) किया जाएगा। सायरन बजते ही लोगों को अपने घरों, दुकानों और फैक्ट्रियों की लाइटें बंद करनी होंगी और सड़क पर चल रहे वाहनों को भी लाइट बंद कर रुकना होगा।

उदयपुर-अहमदाबाद हाईवे पर ट्रक में आग: सोप स्टोन पाउडर से भरा एक ट्रक उदयपुर से अहमदाबाद जा रहा था, तभी ऋषभदेव के पास पीपली गांव में उसकी डीजल टंकी फटने से भीषण आग लग गई। गनीमत रही कि चालक ने कूदकर जान बचा ली, लेकिन ट्रक जलकर खाक हो गया।

नकली सोने की चेन गिरोह का खुलासा: धानमंडी थाना पुलिस ने नकली चेन दिखाकर असली सोने की चेन चोरी करने वाली दो महिलाओं (निस्सा और निशा डांगी) को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी की गई 10 ग्राम सोने की चेन और वारदात में इस्तेमाल स्कूटी बरामद की गई है।

चिकन शॉप में आग से मचा हड़कंप: गुलाब बाग रोड स्थित मूमल चिकन कॉर्नर की चिमनी में अचानक आग लग गई। फायर ब्रिगेड ने समय रहते आग पर काबू पा लिया, जिससे पास में रखे गैस सिलेंडरों तक आग नहीं पहुंची और बड़ा हादसा टल गया।

सड़क हादसा: शादी समारोह में जा रहे दो युवक नशे की हालत में बाइक से गाय से टकरा गए। इस हादसे में दोनों युवक घायल हो गए और गाय की मौके पर ही मौत हो गई।

0
99 views

Comment