जिला की मंडियों में सुचारू रूप से चल रहा है गेंहू की खरीद और उठान का कार्य
अब तक 28223 मीट्रिक टन गेंहू की खरीद तथा 12898 मीट्रिक टन गेंहू का हुआ उठान
पंचकूला, 20 अप्रैल- जिला में रबी सीजन 2026-27 के दौरान गेंहू की खरीद और उठान का कार्य सुचारू रूप से चल रहा है। सरकारी खरीद एजेंसियों द्वारा जिला की मंडियों में से अब तक 28223 मीट्रिक टन गेंहू की खरीद की गई और 12898 मीट्रिक टन गेंहू का उठान किया गया है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक कार्यालय के एक प्रवक्ता ने बताया कि सरकारी खरीद एजेंसियों हैफेड और हरियाणा वेयर हाउसिंग कारपोरेशन द्वारा रायपुररानी, बरवाला और पंचकूला स्थित अनाज मंडियों में गेहूं की खरीद की जा रही है।
उन्होंने बताया कि रायपुररानी अनाज मंडी से हैफेड द्वारा 3047 मीट्रिक टन गेंहू और हरियाणा वेयर हाउसिंग कोरपोरेशन द्वारा 9476 मीट्रिक टन गेंहू की खरीद की गई। इसी प्रकार बरवाला अनाज ंमंडी से हैफेड द्वारा 6545 मीट्रिक टन गेंहू और हरियाणा वेयर हाउसिंग कारपोशन द्वारा 8275 मीट्रिक टन गेंहू की खरीद की गई। इसके अलावा पंचकूला अनाज मंडी से हैफेड द्वारा 880 मीट्रिक टन गेंहू की खरीद की गई।
उन्होने बताया कि मंडियों में खरीद के साथ साथ उठान का कार्य भी सुचारू रूप से चल रहा है। रायपुररानी अनाज मंडी से हैफेड द्वारा 1051 मीट्रिक टन गेंहू और हरियाणा वेयर हाउसिंग कोरपोरेशन द्वारा 3545 मीट्रिक टन गेंहू का उठान किया गया। इसी प्रकार बरवाला अनाज मंडी से हैफेड द्वारा 3484 मीट्रिक टन गेंहू और हरियाणा वेयर हाउसिंग कारपोशन द्वारा 4643 मीट्रिक टन गेंहू का उठान किया गया। पंचकूला अनाज मंडी से हैफेड द्वारा 175 मीट्रिक टन गेंहू का उठान किया गया।