logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मनीफिट में शोक की लहर लालचंद्र सिंह की पत्नी का असामयिक निधन, क्षेत्र में मातम

मनीफिट क्षेत्र से एक अत्यंत दुखद और पीड़ादायक खबर सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को शोक में डुबो दिया है। मनीफिट निवासी छोटे भाई लालचंद्र सिंह की धर्मपत्नी का असामयिक निधन हो गया। वे कम उम्र में ही एक गंभीर और जानलेवा बीमारी से पीड़ित थीं और लंबे समय से उनका इलाज चल रहा था।

परिजनों के अनुसार, परिवार ने हर संभव प्रयास किया और इलाज में कोई कसर नहीं छोड़ी, लेकिन अंततः नियति के आगे सभी को झुकना पड़ा। उनके निधन की खबर मिलते ही परिवार, रिश्तेदारों और आसपास के लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। घर में मातम पसरा हुआ है और परिजन गहरे दुख में डूबे हुए हैं।

स्थानीय लोगों ने भी इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में धैर्य और आत्मबल प्रदान करने की कामना की।

समाज के लोगों ने कहा कि इतनी कम उम्र में किसी का इस तरह चले जाना बेहद दुखद है और यह पूरे क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है। अंतिम संस्कार की प्रक्रिया परिवार द्वारा पूरी कर ली गई है, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल होकर दिवंगत को अंतिम विदाई दी।

ईश्वर से यही प्रार्थना है कि पुण्य आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें।

भावभीनी_श्रद्धांजलि

1
24 views

Comment