logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

. डॉ नीना को पीएचडी सुपरवाइजर के रूप में मिली मान्यता, शिक्षा जगत में खुशी की लहर



सराहा 20अप्रैल उपमंडल पछाद के मुख्यालय सराहा कि निवासी रसायन विज्ञान विभाग की सहायक प्रोफेसर डॉ. नीना को हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय द्वारा पीएचडी सुपरवाइजर के रूप में मान्यता प्रदान की गई है। इस उपलब्धि के साथ अब डॉ. नीना शोधार्थियों का मार्गदर्शन करने के लिए अधिकृत हो गई हैं।उनकी इस उपलब्धि से इलाकेवासियो व शिक्षा जगत मे खुशी की लहर व्याप्त हे
डॉ. नीना ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने पति अरुण कुमार गौतम पुत्र नरेश कुमार गौतम, ससुराल पक्ष और मायके पक्ष के आशीर्वाद व सहयोग तथा मित्र बंधुओं व शुभचिंतको को दिया है। उन्होंने कहा कि इन सभी के समर्थन के बिना यह उपलब्धि संभव नहीं थी।
डॉ. नीना का शैक्षणिक सफर अत्यंत उल्लेखनीय रहा है। उनके अब तक 10 शोध पत्र अंतरराष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं, वहीं उन्होंने पांच पुस्तकों में भी अपने लेख योगदान दिए हैं। इसके अलावा, उन्होंने 30 से अधिक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों में अपने शोध पत्र प्रस्तुत किए हैं। वह एससीईआरटी सोलन में भी दो बार अपनी सेवाएं दे चुकी हैं।
उन्होंने वर्ष 2007 में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, समर हिल शिमला से प्रोफेसर इंद्रजीत कौर के मार्गदर्शन में ऑर्गेनिक केमिस्ट्री में पीएचडी पूरी की। इसके बाद वर्ष 2008 में WOS-B, DST इंडिया के अंतर्गत वूमेन साइंटिस्ट प्रोजेक्ट भी सफलतापूर्वक पूरा किया। वर्ष 2010 में कॉलेज कैडर में आने के बाद उन्होंने अपने करियर की शुरुआत गवर्नमेंट कॉलेज कुल्लू से की। इसके बाद उन्होंने जीसी सोलन, आरकेएमवी शिमला और जीसी सुनी में सेवाएं दीं और वर्तमान में राजीव गांधी गवर्नमेंट कॉलेज, चौड़ा मैदान शिमला में कार्यरत हैं।
डॉ. नीना की इस उपलब्धि पर शिक्षण संस्थानों और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।युवाओं को प्रेरित करते हुए उन्होंने कहा कि संघर्ष जितना बड़ा होगा, सफलता उतनी ही शानदार होगी — इसलिए रुकना नहीं है, आगे बढ़ते रहो।”

2
1083 views

Comment