logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

स्कूल जा रही बच्चियों से छींटाकशी करने वाले दो युवक गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज

स्कूल जा रही बच्चियों से छींटाकशी करने वाले दो युवक गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में, कोतवाली क्षेत्र के आईटीआई रोड के पास दो लड़के एक बाइक पर बैठकर स्कूल जा रही बच्चियों के साथ छींटाकशी, हाथ पकड़ने जैसी हरकत करते दिखाई दिए।
थाना कोतवाली पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए पुलिस की ओर से स्वयं पॉक्सो एक्ट तथा अन्य कठोर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है।
संबंधित मोटरसाइकिल को धारा 207 मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज कर दिया गया है, और आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई नियमानुसार की जा रही है।
इस संबंध में अभिमन्यु मांगलिक ने जानकारी देते हुए बताया कि मामले में सख्त कार्रवाई की जा रही है।

17
850 views

Comment