logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

ब्रेकिंग न्यूज़....बस्ती/यूपी किशोर को थप्पड़ मारने वाला दरोगा लाइनहाजिर!



बस्ती। लालगंज थाना क्षेत्र के बनकटी ब्लॉक के पास एक किशोर को थप्पड़ मारने के आरोप में दरोगा शैलेंद्र सिंह को लाइनहाजिर कर दिया गया है। घटना रविवार शाम की बताई जा रही है, जब थाने के मोड़ पर जूस की दुकान चला रहे 14 वर्षीय किशोर से दरोगा की कहासुनी हो गई।
आरोप है कि दरोगा ने अपनी बाइक पास खड़ी की थी और लौटने पर उस पर थूक देखा। पूछताछ करने पर किशोर ने अनभिज्ञता जताई, जिससे नाराज होकर दरोगा ने उसे थप्पड़ मार दिया और बाइक साफ करने को कहा। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए और विरोध जताया।
सूचना पर पुलिस निरीक्षक मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत कराया। पीड़ित किशोर के पिता गौतम कुमार ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि बेटा मानसिक रूप से कमजोर है और उसका इलाज चल रहा है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने जांच के आदेश दिए हैं और निष्पक्षता बनाए रखने के लिए आरोपी दरोगा को तत्काल लाइनहाजिर कर दिया गया है। पुलिस पूरे प्रकरण की जांच में जुटी है।

1
12 views

Comment