logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सोनभद्र रामपुर बरकोनिया पुलिस की कार्य प्रणाली सवालों के घेरे में पशु तस्कर को गांव वालों ने पकड़वाया तस्कर 25हजार दे कर छुटा

रामपुर बरकोनिया पुलिस की कार्य प्रणाली सवालों के घेरे में
मूंछ वाले की पूंछ कोई नहीं पकड़ रहा
सोनभद्र रामपुर बरकोनिया पुलिस की कार्य प्रणाली पर उठ रहे सवाल ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। जनपद में अपनी तेज तर्रार छवि बना चुके कप्तान को भी बरकोनिया पुलिस के कतिपय कर्मी धोखा देने जैसे कार्य कर रहे हैं। जिस पशु तस्कर को रविवार रात गिरफ्तार दिखाया गया है उसका एक वीडियो शनिवार को ही आ चुका था जिसमें वह एक मूछ वाले पुलिस कर्मी को २५हजार रुपया देने की बात कर रहा है। चर्चा है कि उसे पशु हांकते समय कुछ लोगों पुलिस से पकड़वा दिया। पकडे जाने के बाद उससे सौदे बाजी शुरू हो गई। मामला पच्चीस हजार पर तय हुआ। पैसा मिलने के बाद उसे छोड़ दिया गया। छूटने के बाद जैसे ही वह पकड़वाने वाले लोगों को दिखा तो लोग अवाक रह गए कि आखिर यह छूट कैसे गया फिर क्या आनन फानन में उसका वीडियो बना लिया गया जिसमें वह पैसे देने की बात कह रहा है। वीडियो बनाने के बाद उसे कई लोगों पर भेजा गया अपनी पोल खुलते देख उसे रविवार को फिर पकड़ कर जेल भेज दिया गया। हालांकि यह पशु तस्कर और पुलिस गठजोड़ का पहला मामला नहीं है इसके पूर्व भी यहां तैनात कतिपय पुलिस कर्मी पशु तस्करों के साथ थे। मामला खुलने पर तत्कालीन एस पी डाक्टर यश बीर ने लाइन हाजिर कर दिया था। दोनों पुलिस कर्मी बाद में भदोही चले गए वर्तमान में एक इस समय मिर्जापुर में है लेकिन पशु तस्करों से मिलने कभी कभार सिलथम में दिखाई दे जाता है वह सोनभद्र में नशे के कारोबार में भी भागीदार था लेकिन कभी कार्यवाही नहीं हुई। वर्तमान में भी कतिपय पुलिस कर्मी जी भर कर वसूली कर रहे हैं टेम्पो चालक से लेकर उधर से गुजरने वाले भारी वाहन चालक इसका शिकार हो रहे हैं। थाना क्षेत्र में बरकोनिया पुलिस की वसूली चर्चा का विषय बनी हुईं है । कप्तान महोदय को इसकी गोपनीय जांच कराकर ऐसे लोगों पर कार्यवाही करनी चाहिए़।

0
66 views

Comment