logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

चोरी की वारदात का खुलासा: एवीटी स्टाफ ने 2 आरोपी गिरफ्तार कर चोरीशुदा एक्टिवा बरामद की

पंचकूला/19 अप्रैल :- पंचकूला पुलिस के एंटी व्हीकल थेफ्ट (AVT) स्टाफ टीम ने वाहन चोरी के मामले में कार्यवाही करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरीशुदा एक्टिवा स्कूटी बरामद करने में सफलता हासिल की है।

जानकारी के अनुसार, थाना सैक्टर-14 पंचकूला में दिनांक 17.03.2026 को द्वारिका प्रसाद निवासी इन्द्रा कॉलोनी, सेक्टर-17 पंचकूला की शिकायत पर एक्टिवा स्कूटी चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता ने बताया कि 15 मार्च को उसकी स्कूटी को मार्केट से अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया गया। मामले की जांच ए.वी.टी स्टाफ पंचकूला को सौंपी गई।

जांच के दौरान पुलिस टीम को पता चला कि दोनों आरोपी एक अन्य वारदात में अंबाला जेल में बंद है , पुलिस टीम ने आरोपियों जतिन उर्फ हनी निवासी मनीमाजरा(चंडीगढ़) व सचिन उर्फ बिल्ला निवासी मनीमाजरा(चंडीगढ़) को प्रोडक्शन वारंट पर माननीय न्यायालय में पेश कर विधि अनुसार गिरफ्तार किया।
गहन पूछताछ के दौरान आरोपियों ने चोरी की वारदात कबूल करते हुए अपनी निशानदेही पर रेलवे स्टेशन चण्डीमन्दिर क्षेत्र से चोरीशुदा एक्टिवा स्कूटी बरामद करवाई।
बरामद स्कूटी को कब्जा पुलिस में लेकर मालखाना में जमा करवाया गया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर रिमांड लिया गया व फिर न्यायिक हिरासत भेजा गया।

पंचकूला पुलिस आमजन की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है तथा वाहन चोरी जैसी घटनाओं पर कड़ी नजर रखते हुए लगातार कार्रवाई कर रही है।

5
720 views

Comment