logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

अक्षय तृतीया पर दिनदहाड़े डकैती से दहला पटना, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात l

AABHUSHAN WORLD NEWS: पटना, 19 अप्रैल: राजधानी Patna के रामकृष्ण नगर इलाके में अक्षय तृतीया के मौके पर दिनदहाड़े एक ज्वेलरी शॉप में हथियारबंद अपराधियों ने बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार 4–5 बदमाश बाइक से पहुंचे और हेलमेट पहनकर दुकान में घुस गए। उन्होंने पिस्टल के बल पर दुकानदार, कर्मचारियों और ग्राहकों को बंधक बना लिया तथा करीब ₹20 लाख के सोने-चांदी के गहने लूटकर फरार हो गए। विरोध करने पर दुकानदार को मारपीट कर घायल भी कर दिया गया।
घटना की पूरी वारदात दुकान में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस ने जांच तेज कर दी है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक लुटेरों ने पहले से रेकी कर इस वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, वहीं पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी का दावा किया है और लगातार छापेमारी की जा रही है।
Aabhushan World की सलाह: त्योहारों के दौरान ज्वेलरी दुकानों को विशेष सतर्कता बरतनी चाहिए, जैसे एडवांस सिक्योरिटी सिस्टम, प्रशिक्षित गार्ड और लोकल पुलिस के साथ बेहतर समन्वय, ताकि इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

1
0 views

Comment