logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

*ज्ञानदीप मंडल का जीव दया प्रकल्प: पशु-पक्षियों के लिए जल सेवा का सराहनीय अभियान×

*बदनावर -धार : AIMA Social Media Activist /Journalist
Raju Gajbhiye ×

*ज्ञानदीप मंडल का जीव दया प्रकल्प: पशु-पक्षियों के लिए जल सेवा का सराहनीय अभियान×

बदनावर,
मानव सेवा के साथ-साथ जीव दया की भावना को साकार करते हुए ज्ञानदीप मंडल द्वारा नगर में निरंतर सेवा कार्य किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में गत रविवार को मंडल द्वारा पक्षियों के लिए सकोरे (जलपात्र) वितरित किए गए थे, वहीं इस रविवार को नगर के चिन्हित स्थानों पर पशुओं के लिए सुलभ जल उपलब्ध कराने हेतु चाठिये रखे गए।
मंडल के संस्थापक अध्यक्ष श्री विजय बाफना ने जानकारी देते हुए बताया कि संस्था द्वारा विभिन्न परोपकारी गतिविधियाँ दानदाताओं के सहयोग से संचालित की जाती हैं। इसके अंतर्गत घर पर स्वास्थ्य लाभ ले रहे मरीजों को पेशेंट केयर बेड, वॉकर, व्हीलचेयर, ऑक्सीजन सिलेंडर सहित अन्य आवश्यक मेडिकल उपकरण निशुल्क उपलब्ध कराए जाते हैं, जिससे मरीज घर पर ही बेहतर उपचार प्राप्त कर सकें। नशा मुक्ति, पर्यावरण संरक्षण हेतु जन जागरण अभियान, दुर्घटना बचाव हेतु ट्रेक्टर ट्रालियों पर रेडियम लगाने जैसे सामाजिक दायित्व के प्रकल्प किये जाते है उन्होंने बताया कि परोपकार के प्रकल्प में संस्था द्वारा शीत ऋतु में निर्धन परिवारों के लिए ऊनी वस्त्र संग्रहण एवं वितरण का कार्य भी करती है, वहीं ग्रीष्म ऋतु में पिछले पाँच वर्षों से लगातार पक्षियों के लिए सकोरे पशुओं के लीये 50 चाठिये रखे गये हैं। इसी क्रम में इस वर्ष भी नगर के विभिन्न स्थानों को चिन्हित कर चाठिये रखे गए हैं, जिनमें नगर के सेवाभावी नागरिक नियमित रूप से पानी भरकर पशुओं के लिए जल की व्यवस्था सुनिश्चित कर रहे हैं।
इस सेवा कार्य में इस बार प्रमुख सहयोगी के रूप मे श्री दिलीप कुमार शुभम जी.संघवी परिवार एवं जैन सोशल ग्रुप वर्द्धमानपुर का विशेष योगदान रहा।
कार्यक्रम के दौरान अर्जुन सिंह पंवार, हेमराज पंवार, अशोक लोढ़ा, दिनेश हरोड़, ईश्वरलाल जोशी, पवन पाटोदी, मुकेश आर्य, वैभव चौरड़िया, विक्रम सिंह चौहान सहित जैन सोशल ग्रुप के पियूष सोनी, अनिल मुणत, कमल वोहरा, संदीप वरमेचा, विकास सिसोदिया, संयोग संघवी, संजय कर्णावत एवं संजय चोपड़ा आदि उपस्थित रहे।
ज्ञानदीप मंडल के जीव दया प्रकल्प के इस वर्ष के संयोजक चेतन रांका ने सफल आयोजन के लिए सभी सहयोगियों एवं दानदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया तथा समाज से इस प्रकार के सेवा कार्यों में अधिक से अधिक सहभागिता का आह्वान किया। उक्त जानकारी मंडल के सचिव प्रदीप पाण्डेय ने दी।

0
0 views

Comment