logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

झालावाड़ में मतदाता सूची पर कांग्रेस ने जताई आपत्ति

झालावाड़| नगरपरिषद झालावाड़ में आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर मतदाता सूची तैयार करने की प्रक्रिया पर कांग्रेस नेताओं ने आपत्ति जताई है।
कांग्रेस नेता ओम पाठक, सेवादल अध्यक्ष नन्दसिंह राठौड़, नफीस शेख, फारूख अहमद, आमिर खान और नफीस खान सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने मतदाता सूचियों का अवलोकन किया। जांच के बाद उन्होंने आरोप लगाया कि सूची वार्ड परिसीमन के निर्धारित आधार पर तैयार नहीं की गई है। नेताओं के अनुसार कई वार्डों में मोहल्लों को गलत तरीके से अन्य वार्डों में स्थानांतरित कर दिया गया है, जबकि परिसीमन के अनुसार उनकी स्थिति अलग वार्डों में होनी चाहिए थी। इसे लेकर कांग्रेस ने जिला प्रशासन से तत्काल सुधार की मांग की है। साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट किया है कि इस मुद्दे को लेकर वार्ड स्तर पर दावे और आपत्तियां भी प्रस्तुत की जाएंगी, ताकि मतदाता सूची को सही परिसीमन के अनुरूप संशोधित किया जा सके।

Aima media jhalawar

14
235 views

Comment