आदाखेड़ी में आयुष्मान आरोग्य मंदिर का भूमि पूजन: ग्रामीणों को मिलेंगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं
क्षेत्र के आदाखेड़ी गांव में आयुष्मान आरोग्य मंदिर के निर्माण के लिए भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह नया भवन 50 लाख रुपए की लागत से बनेगा, क्योंकि पुराना भवन जीर्ण-शीर्ण हो चुका था। इस मंदिर में ग्रामीणों को दवाइयां, बीपी, शुगर और अन्य जांच की सुविधाएं मिलेंगी।
इस कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष नारायण सिंह सिसोदिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वक्ताओं ने आयुष्मान भारत योजना के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इस आरोग्य मंदिर के बनने से ग्रामवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्राप्त होंगी।
ग्रामीणों ने इस पहल का स्वागत किया। इस अवसर पर बालु सिंह, अर्जुन सिंह, मानसिंह, गोवर्धनसिंह, प्रेम सिंह, गोर्धन सिंह, शिवसिंह, रामलाल पटेल, सीएचओ तरुण जैन, एएनएम प्रेम कुमारी और कार्यकर्ता सुमित्रा जैन सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
Aima media jhalawar